विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, SSI लाइन हाजिर, SI निलंबित

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह डोभाल ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद लापरवाही बरतने पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तैनात SSI धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि SI राजीव उनियाल को निलंबित कर दिया गया है।

क्या है मामला?

बीते 26 फरवरी की सुबह करीब 3 बजे नकाबपोश बदमाशों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की थी। इस सनसनीखेज घटना के बावजूद मौके पर तत्काल पुलिस की टीम नहीं पहुंची और ना ही इसकी जानकारी समय रहते उच्च अधिकारियों को दी गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी परमिंदर सिंह डोभाल ने यह सख्त कदम उठाया।

पुलिस महकमे में हड़कंप

एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस घटना की जांच में और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। वहीं, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और विधायक के कैंप कार्यालय पर हमले के पीछे की वजहों को खंगाला जा रहा है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :