ठगों के जाल में पूर्व CM की बेटी” फिल्म में रोल का झांसा देकर ठगों ने की करोड़ों की ठगी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक को फिल्म में अभिनय का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। आरोप है कि मुंबई के दो प्रोड्यूसरों ने उन्हें फिल्म में प्रमुख भूमिका का वादा करके पैसे ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरुषि निशंक ने देहरादून के कोतवाली थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी फर्म ‘हिमश्री फिल्म्स’ के माध्यम से फिल्म निर्माण और अभिनय करती हैं। आरोप है कि फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के निर्माण में सहयोग देने के लिए उन्हें पांच करोड़ रुपये निवेश करने का कहा गया था, आरोपियों, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला, ने आरुषि को यह वादा किया था कि उनकी फर्म को 15 करोड़ रुपये का मुनाफा मिलेगा और वह फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके बाद, 9 अक्टूबर 2024 को दोनों के बीच एमओयू हुआ और अगले दिन आरोपियों ने दो करोड़ रुपये लिए। इसके बाद, कई अन्य किस्तों में कुल चार करोड़ रुपये ले लिए गए।

लेकिन, 5 फरवरी 2025 को आरुषि को पता चला कि फिल्म में उनका रोल हटा लिया गया है और किसी और अभिनेत्री को चुन लिया गया है। जब उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी गई।

पुलिस जांच:

कोतवाली नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आरुषि निशंक की शिकायत पर मुंबई के प्रोड्यूसरों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :