“घर में आग लगने से लकवाग्रस्त बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिजन बचाने में रहे असमर्थ!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां आग लगने से लकवाग्रस्त बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई। बुजुर्ग के परिजन दो मंजिला मकान में सो रहे थे, जबकि वह नीचे कमरे में अकेले थे। आग की लपटें उठती देख परिजन और पड़ोसी जागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना रविवार देर रात खटीमा के मुड़ेली इलाके की है, जहां 79 वर्षीय श्यामलाल गंगवार के कमरे में अचानक आग लग गई। बुजुर्ग लकवाग्रस्त होने के कारण खुद को बचा नहीं सके। जैसे ही परिजनों को आग का पता चला, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक बुजुर्ग की जलकर मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, श्यामलाल बीड़ी पीते थे, और आशंका है कि बिस्तर पर जलती बीड़ी गिरने से आग लगी होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले चंपावत के टनकपुर में भी एक दिव्यांग शिक्षिका की शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण मौत हो गई थी।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :