*रुद्रपुर” 4 दिन से लापता ट्रक चालक का जंगल में मिला शव, हत्या या आत्महत्या?? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चार दिन से लापता ट्रक चालक का लालपुर के जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी लक्ष्मी शंकर पांडे उर्फ पंकज (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

चार दिन से था लापता, जंगल में मिला शव

रविवार को लालपुर के जंगल में एक पेड़ से शव लटका होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई दिन पहले मौत हो चुकी थी, मृतक के भाई विष्णुकांत ने बताया कि 26 जनवरी को किच्छा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। ट्रक चालक पंकज 24 जनवरी को रायपुर से माल लेकर सिडकुल पंतनगर आया था। वहां से ट्रक खाली करने के बाद उसने लालपुर में वाहन खड़ा किया, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :