रुद्रपुर-किच्छा में सड़क हादसों का काला सोमवार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और किच्छा में सोमवार 2 युवकों के लिए काल बनकर आया जहां सुबह किच्छा और रुद्रपुर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

बताते चलें कि पहला हादसा रुद्रपुर के किच्छा बाईपास पर हुआ, जहां एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रमपुरा निवासी कार चालक आकाश कोली की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं, दूसरा हादसा किच्छा के हल्द्वानी रोड पर हुआ, जिसमें शांतिपुरी निवासी एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :