रुद्रपुर नगर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस कर्मी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नगर निकाय चुनाव के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुनानक हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बने बूथ संख्या 136 पर तैनात पुलिस कर्मी गिरीश कोहली की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जानकारी के मुताबिक, यह घटना पूर्वान्ह करीब 11:20 बजे की है, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गिरीश कोहली अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही बूथ पर हड़कंप मच गया।

सहकर्मियों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चुनाव के दौरान पुलिस बल की सक्रियता को देखते हुए यह घटना चिंता का विषय बन गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में लगे अन्य पुलिसकर्मियों का कहना है कि गिरीश कोहली को ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आ गया था। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

इस घटना के बाद प्रशासन ने वहां तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं, नगर निकाय चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल की प्राथमिकता है। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों की सेहत का ध्यान रखना भी प्रशासन के लिए अहम चुनौती है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा: धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां के छात्र सुहेल को संस्थान से निष्कासित कर दिया…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :देहरादून : जिला प्रशासन की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध…


खबरे शेयर करे :