जिले में गौतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर दबोचे।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार किया है।

देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हरभजवाला टीस्टेट के पास पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर और हाथ में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पटेलनगर और बसंत विहार पुलिस द्वारा गौकशी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत आज सुबह हरभजवाला टीस्टेट के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में एक ऑटो में सवार गौतस्करों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। एक के पैर और दूसरे के हाथ पर गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सहारनपुर के शातिर गौतस्कर

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सहारनपुर के शातिर गौतस्कर हैं। उन्होंने हाल ही में पटेलनगर और बसंत विहार क्षेत्रों में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आज सुबह भी ये जंगल में गौकशी की योजना बना रहे थे।

इलाज के बाद कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने घायल बदमाशों का इलाज कराने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :