“झाड़ियों से मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका से दहशत”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई बता दें कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, बता दें कि ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह कृष्णा नगर कॉलोनी के पास झाड़ियों में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में संदिग्ध शव मिला। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी

स्थानीय निवासी सुमन शर्मा ने बताया कि एक लड़का लकड़ी काटने जंगल गया था, जहां उसने महिला का शव देखा। उसने तुरंत सुमन को इस बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुमन ने बताया कि शव कई दिन पुराना है।

शव की पहचान में जुटी पुलिस

ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव 45 वर्षीय महिला का है, और मामले को हत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतका की पहचान और मामले का खुलासा

एसपी देहात जया बलूनी ने जानकारी दी कि मृतका की पहचान 54 वर्षीय आशा देवी, निवासी खदरी श्यामपुर, के रूप में हुई है। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। वह 22 दिसंबर को देहरादून रोड स्थित एक अस्पताल में अपनी गर्भवती बेटी से मिलने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। 25 दिसंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आगे की जांच जारी

पुलिस जंगल में महिला के पहुंचने और मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :