“विदेश जाने का सपना, ठगी के जाल में फंसा!” इंग्लैंड का वीजा दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक और ठगी का मामला सामने आया है। इंग्लैंड का वीजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगे गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

ग्राम सरौंजा, थाना नानकमत्ता निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सुखदीप सिंह नाम के व्यक्ति को पहले से जानता था। आरोपी सुखदीप ने उसे वीजा दिलाने का दावा किया और इंग्लैंड भेजने के लिए 13 लाख रुपये की मांग की, परमजीत के मुताबिक, सुखदीप ने एक खाता खुलवाया और उसमें अलग-अलग तारीखों में 7.10 लाख रुपये जमा करवा लिए।

परमजीत सिंह, शिकायतकर्ता:

“सुखदीप ने मुझे भरोसा दिलाया कि मेरा वीजा बन रहा है। मैंने उसकी बातों पर यकीन कर पैसे जमा कर दिए, लेकिन अब वह फोन तक नहीं उठा रहा।”

परमजीत ने बताया कि आरोपी ने वीजा प्रोसेसिंग का बहाना बनाकर समय बिताया और अब उसने सभी संपर्क तोड़ दिए हैं, पुलिस ने आरोपी सुखदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :