उधम सिंह नगर” जिले में 15 से 31 जनवरी तक देर से खुलेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, 15 जनवरी, 2025 को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और सर्द हवाओं की संभावना है। इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय अब 15 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे।

इस आदेश का पालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी होगी। आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(ख) के तहत दंडनीय होगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

इस दौरान घने कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से दृश्यता कम हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा: धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां के छात्र सुहेल को संस्थान से निष्कासित कर दिया…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :देहरादून : जिला प्रशासन की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध…


खबरे शेयर करे :