“निकाय चुनाव में दो पार्षद प्रत्याशियों पर शपथपत्र में तथ्य छुपाने का आरोप, पुलिस में तहरीर!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में निकाय चुनाव के बीच बड़ा मामला सामने आया है जहां हल्द्वानी नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों रवि जोशी और राजेंद्र जीना पर शपथपत्र में तथ्य छुपाने का गंभीर आरोप लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर परितोष वर्मा ने बताया कि इन दोनों प्रत्याशियों ने अपने शपथपत्र में कई मुकदमों और सजा संबंधी अपराधों की जानकारी छुपाई।

यह मामला सामने आते ही हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू कर चुकी है। जांच के दौरान यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है, साथ ही अन्य विधि संगत कार्रवाई भी की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सत्यता बनाए रखने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के सामने यह मामला एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :