*बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस के घर पेंटर बनकर आया चोर, डायमंड का हार समेत चुराया कैश…जानिए आगे क्या हुआ??*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के मुंबई स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने एक्ट्रेस की अलमारी से एक हीरे का हार, 35,000 रुपये नकद और अमेरिकी डॉलर चुरा लिए। इस मामले में मुंबई पुलिस ने पेंटर समीर अंसारी को गिरफ्तार किया है, जो पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर पर पेंटिंग का काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच हुई थी। समीर अंसारी ने अपनी पहचान को छिपाते हुए खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया। चोरी के बाद आरोपी ने चुराए गए पैसों से पार्टी भी की।

खार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है। समीर अंसारी को 6 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया है, पूनम ढिल्लों हाल ही में फिल्म ‘जय मम्मी दी’ में नजर आईं थीं और वे बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :