उत्तराखंड: मौसम ने फिर बदली करवट, कई जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही, उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

 

देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम तापमान 10°C रहने की संभावना है।

कुमाऊं क्षेत्र में कोहरे का असर

कुमाऊं क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। हल्द्वानी समेत तराई के क्षेत्रों को कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। न्यूनतम तापमान 4°C और अधिकतम तापमान 15°C दर्ज किया गया है। ठंड के बढ़ते प्रभाव के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। खासतौर पर हल्द्वानी-दिल्ली और बरेली मार्ग पर वाहन चालकों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। शाम से लेकर सुबह तक घना कोहरा बना हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में घने बादल, हल्की बारिश और 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे और बारिश के कारण यात्रा करते समय सतर्कता बरतें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :