अगर आप भी बना रहे हैं वीकेंड पर कैंची धाम जाने का प्लान, तो यह डाइवर्जन प्लान ज़रूर देखें; देखकर ही निकलें बाहर!

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- 05 जनवरी 2025 (रविवार) और 06 जनवरी 2025 (सोमवार) को कैंची धाम यात्रा मार्ग पर पर्यटक वाहनों की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए नया डायवर्जन प्लान लागू किया है।

मुख्य बिंदु:

🔵 रविवार को भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

सुबह 10:00 बजे से रात 21:00 बजे तक यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यक सेवाओं (सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध) वाले भारी वाहनों का आवागमन दोपहर 14:00 बजे से रात 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

🔵 डायवर्जन स्थलों की जानकारी

1. कालाढूंगी रोड:

ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा तक, भारी वाहन बाईं ओर खड़े किए जाएंगे।

2. गौलापार तीनपानी:

गौलापुल के पास डिवाइडर पर भारी वाहन बाईं ओर पार्क किए जाएंगे।

3. चोरगलिया रोड:

कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के बीच भारी वाहनों को रोका जाएगा।

🔵 पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले भारी वाहन:

सभी भारी वाहन जनपद सीमा पर रोके जाएंगे।

भवाली/भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नंबर 01 बैण्ड, HMT तिराहा, सलड़ी, और अमृतपुर गेट पर पार्क किया जाएगा।

प्रशासन की अपील:

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :