उत्तराखंड पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ पदोन्नति सम्मान।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– आज उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष पीपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों, सुश्री निहारिका तोमर और श्री जितेंद्र कुमार मेहरा, को पुलिस अधीक्षक (वरिष्ठ वेतनमान) के पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में बैज पहनाए।

 

इस अवसर पर श्री सेठ ने दोनों अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सेवा में योगदान का परिणाम है।

 

उत्तराखंड पुलिस परिवार ने भी सुश्री निहारिका तोमर और श्री जितेंद्र कुमार मेहरा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

पुलिस मुख्यालय में इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में सकल सनातन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार 14 फरवरी 2026 को वार्षिक प्रदर्शनी और कार्निवल “माइंडस्पार्क 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय…


    खबरे शेयर करे :