रुद्रपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस; बीजेपी प्रत्याशी हुए निर्विरोध।।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 19 खेड़ा और वार्ड नंबर 16 से बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली।

वार्ड नंबर 19 खेड़ा:

कांग्रेस प्रत्याशी संदीप वाल्मीकि ने अपने नामांकन को वापस लेते हुए बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार वाल्मीकि के पक्ष में समर्थन जताया। इसके बाद वार्ड 19 से सुनील कुमार वाल्मीकि का निर्वाचन अब निर्विरोध तय हो गया है।

वार्ड नंबर 16:

इसी तरह, कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मिश्रा ने भी अपने नामांकन को वापस लेते हुए बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के पक्ष में अपना समर्थन घोषित कर दिया। इससे वार्ड 16 में भी प्रमोद शर्मा का निर्वाचन निर्विरोध सुनिश्चित हो गया है।

इस घटनाक्रम के बाद रुद्रपुर में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं बीजेपी खेमे में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


    खबरे शेयर करे :

    नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


    खबरे शेयर करे :