हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्रान्तर्गत सफाई के दौरान गौ मूत्र टैंक में दम घुटने से पति-पत्नी की हुई मौत हो गई।मौके पर पुलिस ने पहुंच कर पंचनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार बिठौरिया न.2 मे.बदायूं निवासी मटरू लाल उम्र 40 जगदीश जोशी की गौशाला के टैक सफाई करते हुए टैंक मे बेहोश हो गया जिसके बाद उसकी पत्नी रानी उम्र 35 साल उसे निकालने लगी पर टैक की गैस की वजह से उन दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी।



