हॉस्पिटल में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस ने पॉक्सो में दर्ज किया मुकदमा; जानें क्या है पूरा मामला???

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- 9वीं की नाबालिग छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और हॉस्पिटल प्रशासन के होश उड़ा दिए, मामला हल्द्वानी का है जहां मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मामले में परिजनों द्वारा कोई शिकायत न करने पर सुशीला तिवारी अस्पताल की सूचना के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है। महिला घरों में काम कर अपने बच्चों को अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ा रही है। आठ दिसंबर को महिला की 16 वर्षीय बेटी, जो कक्षा नौ की छात्रा है, ने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जब अस्पताल प्रशासन ने बच्ची के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे, तब पता चला कि मां नाबालिग है। सुशीला तिवारी प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना मुखानी पुलिस को दी।

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर न देने पर पुलिस ने खुद ही पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। फिलहाल नवजात को एनआईसीयू में रखा गया है, जबकि छात्रा और उसकी मां कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। नाबालिग का पिता घटना के बाद से घर से गायब है, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, नवजात बच्ची और उसकी मां सुशीला तिवारी अस्पताल में सुरक्षित हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। अब देखना है कि जांच में क्या खुलासे होते हैं और इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने आती है।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :