दिव्यांग छात्रों को CM धामी की बड़ी सौगात” इस योजना को मिली मंजूरी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- प्रदेश सरकार ने दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने और जिलों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण वितरित करने की योजना को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री की अन्य घोषणाएं और मंजूरी

1. रुद्रपुर में सामुदायिक भवन निर्माण

विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरुचांद बंग में विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 69.19 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

2. बलभद्र खलंगा मेला, देहरादून

इस ऐतिहासिक मेले के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।

3. बेस चिकित्सालय, पिथौरागढ़ का विस्तार

चंडाक मोटर मार्ग में उचित स्थान से एप्रोच रोड का निर्माण।

जिला अस्पताल से सटे अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास को अन्यत्र शिफ्ट कर अस्पताल के विस्तार की योजना।

4. ध्वज जयंती माता मंदिर विकास कार्य

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी।

5. बाराबीसी महोत्सव, तहसील मुख्यालय देवलस्थल

इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है।

इन सभी घोषणाओं और विकास कार्यों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों और ग्रामीण समुदायों, को सशक्त और सक्षम बनाना है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :