*रुद्रपुर” दर्दनाक सड़क हादसा” तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, 2 युवकों की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो” रुद्रपुर: हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, शशांक सुयाल (27) और विनोद तिवारी (38), जो कि आवास विकास, रुद्रपुर के निवासी थे, हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतक और घायलों की स्थिति

हादसे में शशांक और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग – कमल भट्ट, उमेश भट्ट, आशीष कुमार और अमन आर्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश भट्ट को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच की जा रही है, इस दुर्घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :