वन विभाग की टीम ने दबोचा कार सवार तस्कर” कार सीज, मुकदमा दर्ज।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर 77 खैर लकड़ी के गिल्टे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सात दिसंबर को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव के निर्देश पर गूलरभोज इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी नारायण गौतम ने किया।

अभियान के दौरान सूचना मिली कि दलपुरा निवासी गुरमुख सिंह उर्फ कुकी खैर की लकड़ी काटकर एक कैंटर (संख्या: UK19CA 7144) और कार (संख्या: HR13B 5300) में लोड कर रहा है।

टीम ने घेराबंदी कर गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया और मौके से 77 खैर लकड़ी के गिल्टे बरामद किए। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक है।

दोनों वाहनों को सीज कर लिया गया, आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लकड़ी तस्करों को कड़ा संदेश गया है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :