ऊधमसिंह नगर जिले में नदी में लाश मिलने से मची सनसनी” जांच में जुटी पुलिस।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिले में एक के बाद एक शव मिलने के मामले सामने आ रहे हैं बता दें कि अब गदरपुर के गोपाल नगर और बराखेड़ा के बीच बहने वाली नदी में आज सुबह 11:30 बजे अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पास के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने नदी में एक शव देखा और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई है। मृतक का नाम सतवीर, पिता अतर सिंह, उम्र 42 वर्ष है और वह वार्ड नंबर 2, शिशुमंदिर का निवासी है।

मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। घटना के संबंध में पुलिस जांच जारी है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :