तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त के पते पर कुर्की की कार्यवाही” 2 सीओ के नेतृत्व में यूपी के पते पर पहुँची पुलिस टीम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में एक नया अपडेट सामने आया है, बता दें कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नानकमत्ता के बहुचर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को थाना नानकमत्ता में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 83/24 धारा 302/201/120(B)/34 के अभियुक्त अनूप सिंह की संपत्ति कुर्क की गई।

अभियुक्त अनूप सिंह, जिसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की आदेशिका जारी की गई थी, को गिरफ्तार करने के लिए नानकमत्ता पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी खटीमा और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में कोतवाली बिलासपुर (रामपुर) स्थित उसके पते पर दबिश दी, पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मौके पर नहीं मिला। साथ ही यह भी पता चला कि उसने पहले ही अपनी अधिकांश चल संपत्ति वहां से हटा ली थी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, थाना नानकमत्ता, थानाध्यक्ष अनिल जोशी, थाना झनकैया, एसआई मनोज जोशी, जितेंद्र नेगी, धनराज, सुंदर बजेठा, और महिला कांस्टेबल बबीता रानी शामिल रहे, आपको बता दें कि बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल एक शूटर का पहले ही एनकाउंटर हो चुका है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :