*”समुदाय विशेष के युवक ने कर दी ऐसी हरकत की मच गया बवाल” पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- देवभूमि उत्तराखंड में मौहल बिगाड़ने का काम किया गया है, हरकत ऐसी सामने आई है, जिससे कुछ भी हो सकता था, जानकारी के मुताबिक एक विशेष समुदाय के युवक पर अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाने का आरोप लगा है, हालांकि पुलिस पुलिस बात से इनकार कर रही है, मामला है धर्मनगरी हरिद्वार के रुड़की का जहां जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शिव मंदिर है। रविवार शाम करीब पांच बजे मंदिर में कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पड़ी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी और खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा देख युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस बल भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। साथ ही मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। ग्रामीणों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को कोतवाली ले आई और पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में सुरक्षा के लिहाज से पीएसी और पुलिस तैनात कर दी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :