10 अगस्त से 11 अगस्त तक मुखानी चौराहे से सेन्ट्रल अस्पताल तिराहे तक बंद रहेगा आवागमन।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। दिनांक 10 अगस्त से 11 अगस्त तक मुखानी चौराहे से सेन्ट्रल अस्पताल तिराहे तक वृक्षों के कटान कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। वाहन चालकों को इन बदलावों के अनुसार अपने मार्ग की योजना बनानी होगी।

मुख्य डायवर्जन विवरण इस प्रकार है:

  1. कठघरिया/ब्लॉक रोड से आने वाले वाहन: हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को ऊँचापुल तिराहे से चौफला चौराहा होते हुए चम्बल पुल और पनचक्की से गुजरना होगा।
  2. कमलुआ गांजा रोड से आने वाले वाहन:
  • कुसुमखेड़ा तिराहे से ऊँचापुल तिराहा होते हुए चौफला चौराहा और चम्बल पुल से पनचक्की की ओर डायवर्ट होंगे।
  • हनुमान मंदिर तिराहे से आरटीओ रोड के जरिए छडायल चौराहा से होते हुए देवलचौड़ की ओर जाने का मार्ग दिया गया है।
  1. गैस गोदाम रोड से आने वाले वाहन:
  • सेंट्रल अस्पताल तिराहे से कुसुमखेड़ा तिराहे की ओर डायवर्ट होकर ऊँचापुल तिराहे और चौफला चौराहा होते हुए चम्बल पुल और पनचक्की के रास्ते से गुजरेंगे।
  • छड़ायल चौराहा होते हुए देवलचौड़ की ओर भी मार्ग उपलब्ध रहेगा।
  1. पनचक्की चौराहे से लालडॉट तिराहे की ओर जाने वाले वाहन: चम्बल पुल से चौफला चौराहा और ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  2. कालाढूंगी तिराहे से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन: मुखानी चौराहे से डायवर्ट होकर नहर कवरिंग रोड, काठगोदाम/धानमिल तिराहा के जरिए अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।
  3. धानमिल तिराहे से मुखानी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन: कियाशाला तिराहे से डायवर्ट होकर लाईफलाईन तिराहा के रास्ते से गुजरेंगे।
  4. रोडवेज बसें: हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी की ओर जाने वाली बसें वर्कशॉप लाइन से तिकोनिया चौराहे के जरिए हाईडिल गेट, पनचक्की और चम्बल पुल से होते हुए चौफला चौराहा और ऊँचापुल की ओर डायवर्ट होंगी।
  5. बाजपुर/रामनगर के लिए प्राईवेट बसें: इन बसों का संचालन अब कुसुमखेड़ा तिराहे से होगा।

ध्यान दें कि सेंट्रल अस्पताल तिराहे से मुखानी चौराहे तक के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इससे बचने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे इन मार्गों का प्रयोग करें और ट्रैफिक प्लान का पालन करें।

इस दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले अपने गन्तव्य की योजना बनाएं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :