विधायक शिव अरोरा ने महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा का फीता काटकर किया शुभारम्भ विधायक बोले महाकाव्य रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि की देन

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा का फीता काटकर किया शुभारम्भ
विधायक बोले महाकाव्य रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि की देन

रुद्रपुर। महृषि वाल्मीकि भगवान के प्रकोत्सव पर वाल्मीकि समाज द्वारा मुख्य नगर मे निकली भव्य शोभयात्रा का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने गाँधी कॉलोनी मे फीता काटकर शुभारम्भ किया। वही इससे पहले भूतबंगला से शुरू हुए वाल्मीकि भगवान की शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
वही अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद(रजि)द्वारा विधायक शिव अरोरा पगड़ी पहनाकर व बड़ी माला का साथ स्वागत किया । मुख्यातिथि के रूप मे पहुँचे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा गाँधी कॉलोनी से शुरू हुई शोभायात्रा मे समर्थको संग शामिल हुए,
विधायक शिव अरोरा बोले महाकाव्य रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि जिनको पूरे विश्व मे प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित रामायण की रचना के लिये जाना जाता है जो हमारे वाल्मीकि समाज के आराध्य है आज पूरे भारत मे भगवान वाल्मीकि के प्रकोत्सव के अवसर को पूर्ण आस्था व भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है तो वही रुद्रपुर मे भी महर्षि वाल्मीकि भगवान के मंदिर आज सजे हुए है भजन आराधना कर उनके जन्मोत्सव को माना रहे है वही मुख्य नगर मे निकली शोभायात्रा सुंदर सुंदर झाकियों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया, वही विधायक शिव अरोरा ने कहाँ महर्षि वाल्मीकि भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे, उनके द्वारा रचित रामायण को हम सभी अपने जीवन मे आत्म सार कर प्रभु श्री राम की आराधना करते है विधायक शिव अरोरा समस्त कमेटी के सदस्यों को सुंदर भव्य शोभायात्रा हेतु शुभकामनायें दी ओर क्षेत्रवासियो को महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकोत्सव की बधाई दी।

इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व मेयर रामपाल, पूर्व चेयरमेन मीना शर्मा, पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा, मुकेश राजोरिया, अमन वैध, शालनी बोरा, आयुष चिलाना, सुनील यादव, राजेश जग्गा, सुनील बाल्मीकि, विधान राय, विक्की वाल्मीकि, बिट्टू शर्मा, प्रेम वाल्मीकि, रामबाबू व अन्य लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :