गांधी पार्क डॉल्फिन कंपनी के अनिश्चितकाल भूख हड़ताल में मजदूर के साथ भूख हड़ताल में बैठे सुब्रत कुमार विश्वास

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

गांधी पार्क डॉल्फिन कंपनी के अनिश्चितकाल भूख हड़ताल में मजदूर के साथ भूख हड़ताल में बैठे सुब्रत कुमार विश्वास

रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र में डॉल्फिन कंपनी के मजदूर 52 दिन से धरनारात है और गांधी पार्क रूद्रपुर में विगत 17 दिनों से अनिश्चितकाल भूख हड़ताल में बैठे हैं आज समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास भी मजदूरों के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल में बैठे हैं डॉल्फिन मजदूर के अनिश्चितकाल भूख हड़ताल को समर्थन दिया । समाजसेवी सुब्रत विश्वास का कहना है की रूद्रपुर पंतनगर सिडकुल आए दिन मजदूरों के संग शोषण बढ़ता जा रहा है जहां एक तरफ ठेकेदारी से परमानेंट किया जाता है कंपनी में वर्कों को वहीं दूसरी तरफ डॉल्फिन कंपनी प्रबंधन शासन प्रशासन से मिलकर परमानेंट वर्कों को ठेकेदारी में डाल दिया जो गैरकानूनी है जो श्रम कानून का उल्लंघन है उसके बावजूद भी यहां का शासन प्रशासन चुप्पी सादे हुए हैं । डॉल्फिन लुकास इंटरेक बड़वा हेंकल जैसे विभिन्न कंपनी अपनी मांग पत्रों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं परंतु पूंजीपति सरकार है की मजदूर और गरीबों की हक की बात सुनने के लिए तैयार है । अनिश्चितकाल भूख हड़ताल में बैठी श्रीमती नन्हीं देवी जो डॉल्फिन कंपनी की मजदूर भी है उनका कहना है कि विगत कुछ महीनो से कंपनी में मेरे हाथ में चोट आने के कारण मेरी हाथ खराब हो गया । जब मैनेजमेंट से मांग किया कि मेरा इलाज कराया जाए तो मैनेजमेंट ने मुझे कंपनी से मदद की जगह बहाने बनाते रहे और आज मेरा हाथ डॉक्टर कह रहे हैं कि हाथ काटना पड़ेगा । मैं दर- दर भटककर मजबूर हो गई हूं आखिरी स्थिति मेरी आत्मदाह करने जैसी हो गई है । डॉल्फिन कंपनी के मजदूरों की मांग है कि उनका शोषण बंद किया जाए और उन्हें परमानेंट नौकरी की जगह परमानेंट नौकरी पर ही रखा जाए और रुद्रपुर के सभी नेताओं अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही डॉल्फिन कंपनी के मजदूरों ने निर्णय लिया है की विधायक द्वारा जल्द ही कोई कार्रवाई की जाएगी तो सही है नहीं तो समस्त डॉल्फिन कंपनी मजदूर आमरणअनशन में बैठने के लिए मजबूर होंगे। अनिश्चित काल भूख हड़ताल में बैठे समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास , डॉल्फिन कंपनी मजदूर नन्ही देवी, संजू देवी , सुनीता देवी , देव कुमार, झाझन लाल, श्री सुंदरलाल , सूरजपाल , रामवीर , राजू, सोनू,वीरू , ललित , विक्की कश्यप,आदि लोग उपस्थित थे ।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :