*Video” रुद्रपुर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश और फिसलकर प्लेटफार्म के बीच में फंस गया यात्री, जानिए कैसे बची जान।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आज बड़ा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया, बता दें कि एक यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विकास ने तुरंत उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो जाता, अक्सर ट्रेन में जब लेट हो जाता है तो यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं लेकिन कई बार रेलवे अधिकारियों की सूझ बूझ से हादसे होने से बच जाते हैं।

रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गए। इसी बीच वहां पर तैनात आरपीएफ कर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे यात्री को बाहर खींच लिया और उनकी जान बच गई।

बता दें कि प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल विकास ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे गए यात्री को खींचकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान यात्री के पैरों में खरोंचे आई। यात्री ने कांस्टेबल को जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने बताया कि यात्री को उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया था।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :