उत्तराखंड से 22 साल से फरार 10 हजार के इनामी से दो राज्यों की पुलिस की हुई मुठभेड़, जानिए किस मामले में था फरार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तर प्रदेश के हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी कई अपराधिक मामलों में उत्तराखंड से 22 सालों से वांछित चल रहा था।

क्या है पूरा मामला

डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया नवादा नहर पुल पर मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड से पिछले कई वर्षो से फरार चल रहे बदमाश के लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी।तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता नजर आया। जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी वहां से भागने लगा। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जो घायल होकर गीर पड़ा। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नौशाद बताया।

यहां से था फरार

डीएसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो करीब 22 वर्षो से उत्तराखंड से लूट, डकैती के प्रयास के मामलों में फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उन्होंने बताया पकड़े गए बदमाश नौशाद (उत्तराखंड) के नैनीताल के थाना हल्द्वानी, यूपी के (हापुड़) में थाना पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली और (राजस्थान) के गीडवाना के थाने में आपराधिक मुकदमें दर्ज है। एक बाइक, एक तमंचा और मोबाइल फोन बरामद हुए हुआ है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :