*”फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक पर उत्तराखंड के यूट्यूबर से मारपीट का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के एक यूट्यूबर से अपनी दो बीवियों के नाम से फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक पर मारपीट का आरोप लगा है, जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के यूट्यूबर ने अरमान मलिक पर रोस्ट वीडियो बनाई थी जिससे नाराज अरमान मलिक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड के यूट्यूबर की पिटाई कर दी, आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ लड़कों के साथ हरिद्वार के ज्वालापुर पहुंचे अरमान मलिक ने सौरभ नाम के एक लड़के के साथ मारपीट कर दी।

बता दें कि सौरभ भी एक यूट्यूबर है. उसने अपने चैनल पर अरमान मलिक पर रोस्ट वीडियो बनाकर शेयर की थी. आरोप है कि इससे नाराज होकर अरमान मलिक ने ज्वालापुर के खन्नानगर स्थित सौरभ के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को रेल पुलिस चौकी बुलाया और पूछताछ की, पूछताछ में अरमान मलिक ने बताया कि सौरभ ने अपने रोस्ट वीडियो में उसके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. पुलिस ने घर ने घुसकर गुंडागर्दी करने के आरोप पर अरमान मलिक को कड़ी फटकार लगाई. हालांकि पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई ना करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा कर मामला रफा दफा कर दिया है।

ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी एसआई आरके पटवाल ने माना कि यूट्यूबर अरमान मलिक और हरिद्वार के यूट्यूबर के बीच विवाद हुआ था।

एसआई आरके पटवाल, रेल चौकी प्रभारी, ज्वालापुर, हरिद्वार ने कहा कि ‘दो यूट्यूबरों के बीच वीडियो में अभद्र टिप्पणियों को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों को रेल चौकी बुलाया गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों पक्षों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया है.’

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :