*”शहर के पॉश इलाके के एक मकान में चल रहा था देह व्यापार, 3 महिलाएं समेत 5 लोग गिरफ्तार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर के पॉश इलाके के एक मकान में देह व्यापार का कारोबार संचालित हो रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, जिसमे पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर का है।

जानकारी के लिए बता दें कि नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी शहर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने हीरानगर स्थित एक मकान में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. टीम ने पूरे मामले में तीन महिलाओं समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है. टीम ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक, पिछले काफी समय से हल्द्वानी शहर के पॉश इलाका हीरानगर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिल रही थी. 16 नवंबर की देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रगति मार्केट हीरानगर स्थित दो मंजिला मकान में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया।

 

टीम ने छापा मारते हुए मौके से नैनीताल जिले की तीन महिलाएं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिलाओं में से एक महिला ही सेक्स रैकेट की सरगना है. जबकि दोनों पुरुष ग्राहक हैं. पता चला है कि रैकेट की सरगना महिला ही मकान को किराये पर लेकर सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी. पुलिस ने तीन महिलाओं और दोनों पुरुषों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) का मुकदमा दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपी हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :