राहुल गांधी के अपमान पर कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अपमान पर कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका

काशीपुर भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के नेताओं के द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के लिए दिए गए अनर्गल बयान बाजी से आक्रोशित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा और उसके सहयोगियों का पुतला दहन किया। पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार और उसके सहयोगी मंत्रियों का पुतला फूंक अपना गुस्सा निकाला। पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री बेलगाम हो गए हैं, राहुल गांधी की लोकप्रियता से त्रस्त होकर आज उनके लिए गलत बयान बाजी करना उनके मानसिक दीवालिएपन की ओर इशारा करता है। वही उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की राहुल गांधी की संसदीय कार्यों में लोकप्रियता को देखकर आज भाजपा और उसके मंत्रियों के द्वारा राहुल गांधी का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान चलती है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, लता शर्मा, इंदर सेठी, इंदुमान, अरुण चौहान, कुमकुम सक्सेना, संदीप सहगल,अजीत शर्मा, मंसूर मंसूरी, रंजना गुप्ता, पार्षद मोहम्मद आरिफ, नौशाद अंसारी, शाह आलम, नजमी अंसारी, अफसर अली, नईम सिद्दीकी, राजू छीना, राशिद फारुकी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :