वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी.सी   के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी.सी   के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।

कोतवाली किच्छा क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वृद्ध महिला से चैन लूट के दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली किच्छा पर अविनाश वर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने थाने पर आकर तहरीर दी कि प्रार्थी कि मां सोनिया देवी पत्नी स्व राजेन्द्र प्रसाद वर्मा दिनांक 3.08.2024 को हर रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रही थी। इसी दौरान सरस्वती पूर्व माध्यमिक वि‌द्यालय वार्ड नं 09 किच्छा के द्वार पर पीछे से आए दो बाइक सवारों ने गले से सोने की चैन को शपट्टा मारकर वापस उसी रास्ते से भाग गए और फिर बाएं हाथ की तरफ मुड़ गए। प्रार्थी कि मां ने जब बदमाशों को पीछे मुड़कर देखा तो पीछे बैठे बदमाश की टी शर्ट में ऊपर का हिस्सा पीले रंग का था और सिर पर कैप पहना हुआ था।   आप से निवेदन है बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 322/ 2024 धारा 304(2 )भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत कर विवेचना की गई। इस तरह सरे आम वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग की घटना की गंभीरता को देखते हुए   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर   के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकार सितारगंज  व प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा थाना किच्छा  द्वारा घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सभी सीसीटीवी कैमरा का गहनता से अवलोकन किया तथा अपराधियों के फोटोग्राफ तैयार किये और बरेली क्षेत्र ,बहेड़ी क्षेत्र ,शीशगढ़ क्षेत्र ,पीलीभीत क्षेत्र रामपुर क्षेत्र, मुरादाबाद क्षेत्र के सभी मुखबिरों को उक्त फोटोग्राफ को प्रेषित कर अपराधियों की पहचान के लिए निर्देशित किया गया। टीम द्वारा जनपद बरेली क्षेत्र, जनपद रामपुर क्षेत्र ,जनपद पीलीभीत क्षेत्र व जनपद शाहजहांपुर के पूर्व के स्नेचर का डाटा प्राप्त कर उनके सत्यापन व वर्तमान स्थिति पता करने का कार्य भी किया।

टीम द्वारा जनपद बरेली क्षेत्र में पूर्व चेन स्नैचरों के सत्यापन का व वर्तमान स्थिति का कार्य किया जा रहा था कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त गण मोहम्मद उजैर पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी सैदपुर हॉकिंस थाना किला जिला बरेली तथा अभि0 तौफीक अहमद पुत्र अली अहमद निवासी गांव बसई थाना शाही जिला बरेली को लूटी गई चैन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर UP 25 DM 2034 सहित स्थान ग्राम गिरधरपुर के पास नैनीताल बरेली राजमार्ग बहेड़ी बरेली से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अभियुक्त गणों ने पूछताछ पर किच्छा क्षेत्र में वृद्ध महिला से चेन लूट किए जाने की बात को स्वीकार किया है।

दोनों ही अभियुक्त गण बहुत ही शातिर किस्म के चैन लूट के अपराधी हैं और दोनों अभियुक्त गणों पर जनपद बरेली के कई थानों में चोरी तथा लूट व अपहरण के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्तो का नाम व पता

1-अभियुक्तमोहम्मद उजैर पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी सैदपुर हॉकिंस थाना किला जिला बरेली।
2-अभि0 तौफीक अहमद पुत्र अली अहमद निवासी गांव बसई थाना शाही जिला बरेली

बरामदगी

1- एक अदद पीले धातु की चैन ,
2- एक अदद मोटर साइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस रजि0 नंबर UP25DM-2034

अभियुक्त तौफीक का आपराधिक इतिहास –

1- FIR NO-301/2019 धारा 392/411 भादवि थाना किला
2- FIR NO-344/2019 धारा 392/411 भादवि चालानी थाना किला बरेली
3- FIR NO-349/2019 धारा 413/414/420/483 भादवि चालानी थाना किला बरेली
4- FIR NO-350/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम चालानी थाना किला बरेली
5- FIR NO-364/2019 धारा 393 भादवि चालानी थाना प्रेमनगर बरेली
6- FIR NO-171/2018 धारा 2/3 उ0 प्र0 गिरोहबन्द समाज विऱोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम चालानी थाना मीरगंज बरेली
7- FIR NO-427/2017 धारा 392/411 भादवि चालानी थाना मीरगंज बरेली
8- FIR NO-138/2018 धारा 25/4 आयुध अधिनियम भादवि चालानी थाना शाही बरेली

अभियुक्त उजैर का आपराधिक इतिहास-

1- FIR NO-510/2018 धारा 379/411/420भादवि चालानी कोतवाली बरेली ।
2– FIR NO-39/2021 धारा 379/411भादवि भादवि चालानी थाना प्रेमनगर बरेली।
3- FIR NO-54/2021 धारा 4/25 आयुध अधिनियम भादवि चालानी थाना थाना प्रेमनगर बरेली।
4- FIR NO-390/2018 धारा 41 दंड प्रकिया संहिता 1973 भादवि चालानी थाना प्रेमनगर बरेली।
5- FIR NO-391/2018 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना प्रेमनगर बरेली।
6- FIR NO-37/2021 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना मीरगंज बरेली।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :