रक्तदान सबसे बड़ा दान,चुघ मध्यप्रदेश और गुजरात के रक्तदान वीरों का किया स्वागत

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रक्तदान सबसे बड़ा दान,चुघ
मध्यप्रदेश और गुजरात के रक्तदान वीरों का किया स्वागत
रुद्रपुर। देवभूमि भ्रमण पर आए गुजरात और मध्यप्रदेश के दो रक्तदान वीरों का रुद्रपुर में भव्य स्वागत कर उसका हौसला बढ़ाया गया।
युवा पंजाब महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है,इससे उन लोगों की जान बचाई जाती है,जो रक्त की कमी के चलते अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश के दयाराम चौहान जो 55 बार रक्तदान कर चुके है,और गुजरात के भूपेंद्र दवे 209 बार रक्तदान करके देवभूमि में भ्रमण पर आए हुए हैं, दोनों का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि दयाराम चौहान कई मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण या और भी कई बीमारियों से इलाज करने में भी मदद करते हैं। श्री चुघ ने रुद्रपुर में रक्तदान सेवा में रुद्रपुर में लगे दानवीरों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हरविंदर सिंह लंबे समय से रक्तदान करते आए हैं, उन्होंने कोराना काल में भी लोगों की बहुत सेवा की थी, ऐसे हैं दलजीत सिंह,सेवा क्रांति के माध्यम से रामवीर यादव सहित तमाम ऐसे रक्त वीर है,तो समय समय-समय पर खुद रक्तदान करने के साथ युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं, कई बार ऊधमसिंहनगर के रक्तदान वीरों का स्वागत भी हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं से आह्वान किया कि सभी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके।
इस दौरान दलजीत सिंह,जगजीत सिंह गोल्डी,
हरविंदर सिंह चुग,रामवीर यादव, अल्का अरोरा,नवनीत शर्मा, ज्ञानेश मिश्र,सुनील सागर,चेतन गंगवार,संस्कार भारती के विमल मेहरा कुशल अग्रवाल रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :