*दिवाली के मौके पर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़” तेज रफ्तार फॉक्सवैगन और ऑल्टो कार की भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– जिले में सड़क हादसे में रोजाना कोई न कोई व्यक्ति अपनी जान गंवा रहा है एक और बड़ा हादसा हुआ जहां दो वाहनों की आपस में भीषण टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, ये बड़ा हल्द्वानी शहर में हुआ है।

मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई. ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी. फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कारों में आमने-सामने टक्कर हुई है. फिलहाल हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :