युवती को जबरन भगा लेजाने वाले युवक के घर पर लोगो ने तोड़ फोड़ कर आग लगाई।

खबरे शेयर करे :

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में युवती को जबरन साथ ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक के मकान में ग्रामीणों की भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

गांव चंदूपुरा शिवनगर में शुक्रवार रात हुई इस घटना का पता चलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस के वाहन में भी गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की। किसी तरह पुलिसकर्मी गाड़ी समेत गांव से बाहर भागे। बाद में बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंचा तो उसे देखकर हमलावर भाग गए। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

युवती को ले जाने की घटना छह दिन पहले हुई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी के बीच बृहस्पतिवार को ही युवक के परिजनों ने युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। आरोपी युवक भी पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ।

शुक्रवार रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। भीड़ देखकर उसके परिवार वाले जान बचाकर भाग गए। इसके बाद भीड़ ने युवक के मकान की चहारदीवारी ढहा दी। अंदर घुसकर रसोई और घर में ही संचालित परचून की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

गुस्साए लोग यहीं नहीं थमे और पांच कमरों से सामान बाहर निकालकर पूरा मकान ही आग के हवाले कर दिया। तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस नाकाफी साबित हुई।

किसी तरह भीड़ से बचकर भागे पुलिसकर्मियों ने सिरौली थाने में जानकारी दी तो सिरौली के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस वहां पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने ही आग बुझाई और जांच-पड़ताल शुरू की। युवक का कोई परिजन पुलिस के सामने नहीं आया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :