स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर 20,000 रुपये का चालान, एक सेंटर सील।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ऊधम सिंह नगर जिले में स्पा सेंटरों पर की जा रही कार्रवाई के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कोतवाली रुद्रपुर और पंतनगर थाना क्षेत्र के होटल और मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में किया गया।

चेकिंग के दौरान दो स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते 10,000-10,000 रुपये के जुर्माने के माननीय न्यायालय के चालान पुलिस एक्ट के तहत किए गए। इसके अलावा, सिविल लाइन स्थित सनसिटी प्लाजा में बिना रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दस्तावेजों के चल रहे कोहिनूर नामक स्पा सेंटर को तत्काल बंद कराया गया। स्पा सेंटर मालिक को आवश्यक दस्तावेज़ पूरे करने पर ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

इस अभियान के तहत प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए स्पा सेंटरों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :