नेशनल हाईवे के किनारे” बैग में महिला की लाश, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर शहर में अपराध, आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं एक और बड़ा मामला शहर के मोहनपुर गांव से सामने आई जहां एक महिला की जंगल में बोरे में लाश मिलने से सनसनी मच गई।

दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक में नेशनल हाईवे 74 के पास एक बैग में एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप गया। जानकारी के मुताबिक एक बकरी चराने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले इस बैग को देखा उसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र समेत तमाम पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। बता दें कि इससे पहले भी मोहनपुर में एक युवक की खेत में लाश मिली थी, उसमें हत्या की आशंका जताई गई थी, अभी तक पुलिस उस मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी और एक और बड़ा मामला सामने आ गया, अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले को सुलझा पाती है।

वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा मौत की वजह और क्या महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :