*”पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पुलिसकर्मियों के लिए ये बड़ी घोषणाएं।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं हर साल की तरह इस बार भी पुलिस स्मृति दिवस के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास बनाने के लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. इसके अलावा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार भत्ते में भी ₹100 की बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री ने निरीक्षक और उप निरीक्षक को वर्दी भत्ते के रूप में 3500 रुपए देने की भी घोषणा की है।

साथ ही 9000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए हर दिन भत्ते को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 किए जाने की भी घोषणा की है। पुलिसकर्मियों के योगदान को देखते हुए भारत सरकार भी इनके हितों को लेकर काम कर रही है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की भी स्थापना की गई है. पुलिस विभाग उत्तराखंड में 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त किए जाने के लिए काम कर रहा है. इसके तहत पुलिस ने अब तक 1100 से ज्यादा नशे के सौदागरों की भी धर पकड़ की है।

पुलिस विभाग में जवानों और अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए 327 पदों का भी सृजन किया गया है. साथ ही सरकार ने नारकोटिक्स फोर्स का गठन कर नशे के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. पुलिस विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस भी किया जा रहा है.


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में सकल सनातन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार 14 फरवरी 2026 को वार्षिक प्रदर्शनी और कार्निवल “माइंडस्पार्क 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय…


    खबरे शेयर करे :