*”कई दिनों से लापता युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली सड़ी गली लाश, इलाके में हड़कंप; जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर शहर से एक के बाद एक सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं, कभी आत्महत्या, तो कभी हत्या, कभी फायरिंग के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश, अब एक और बड़ा मामला सामने आया है जहां युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

आपको बता दे दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नं 2 के एक खेत में संदिग्ध अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मोहनपुर सड़क किनारे स्थित अवध राइस मिल के पीछे वाली खेत में कुछ बच्चे बकरी चराने गए थे जहां एकाएक उनको राइस मिल के दीवार के पास एक व्यक्ति नजर आया पास जाकर देखा तो वहां सड़ी गली अवस्था में एक लाश पड़ी थी। उन बच्चों ने तत्काल गांव में जाकर शोर मचाकर पूरी घटना की जानकारी दी, देखते ही देखते वहां आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।

मौके पर दिनेशपुर पुलिस भी पहुंच गई खोजबीन के बाद पता चला मनोज वाला पुत्र सुकुमार वाला उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मोहनपुर नंबर एक का व्यक्ति जो की राजमिस्त्री का काम करता था, पिछले चार-पांच दिन से अपने घर से लापता था। मृतक के पिता ने आकर उसके पुत्र मनोज बाला के रूप में इस लाश की पुष्टि की है। दिनेशपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई कर रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :