दो पक्षों के विवाद में दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत, कई घायल।

खबरे शेयर करे :

उधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर के अंतर्गत जाफरपुर में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जाफरपुर में शनिवार देर आधी रात को दो गुटों के बीच पहले से चले आ रहे किसी विवाद को लेकर तनाव बढ़ा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से पुलिस को कई खोखे बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि फायरिंग काफी लंबे समय तक चली थी।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक किसी की गंभीर हालत की पुष्टि नहीं हुई है।

Police Statement:-

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जांच की जा रही है। और दोषियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर छानबीन की जा रही है

फायरिंग की इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :