रुद्रपुर में दशहरा महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा टला, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले गिरने से मची अफरा-तफरी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- “रुद्रपुर में आज दशहरा महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाने के दौरान अचानक गिर गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आइए, जानते हैं पूरी खबर।”

रुद्रपुर के इंदिरा कॉलोनी में श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्रभु श्री राम की लीला का मंचन रावण वध तक चल रहा था, जब मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों में आग लगाई गई। लेकिन जैसे ही आग ने जोर पकड़ा, दोनों पुतले अचानक दर्शकों की ओर गिर गए।

“घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन आयोजकों और पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। इस घटना से बाल-बाल बचने के बाद दर्शक भी सहमे हुए नजर आए। आयोजकों ने भी जल्दबाजी में उठाए गए कदमों पर ध्यान देने की बात कही है।”

वहीं इस घटना पर आयोजक ने कहा की “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हम अगली बार पूरी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंगे ताकि ऐसा दोबारा न हो।”


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में सकल सनातन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार 14 फरवरी 2026 को वार्षिक प्रदर्शनी और कार्निवल “माइंडस्पार्क 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय…


    खबरे शेयर करे :