रामलीला मंच पर भाजपा विधायक का बयान: ‘लव जिहाद’ को लेकर की अपील, हिंदू बच्चियों को बचाने की लगाई गुहार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- श्रीराम नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने मंच से ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए लव जेहाद का राग छेड़ दिया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू बच्चियों को ‘लव जिहाद’ से बचाने की जरूरत है और इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

https://youtu.be/0E5XjSTbOac?si=r7n3C73EiCdjVRk0

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा, “आजकल माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर मुस्लिम युवक खुद को हिंदू दिखाकर हमारे समाज की बच्चियों को गुमराह कर रहे हैं। दानिश खुद को दिनेश बताकर हिंदू बच्चियों को ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें इस्लाम कबूल करवाते हैं। हमें इस पर सजग रहने और अपनी बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए पहल करनी होगी।”

विधायक का यह बयान उस समय आया जब रामलीला मंच पर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का माहौल था। उनकी इस टिप्पणी ने एक रामलीला में बैठे दर्शको को जागरूक किया है।

विधायक ने अपने संबोधन में हिंदू परिवारों से अपील की कि वे इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूक रहें और अपने बच्चों को ऐसे खतरों से बचाने के उपाय करें। साथ ही, उन्होंने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ समाज को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस बयान के बाद कई स्थानीय संगठनों और लोगों ने इसे धार्मिक असहिष्णुता और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने वाला बताया, जबकि कुछ ने इसे सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण की दिशा में सही कदम माना।

रामलीला, जो आमतौर पर सांस्कृतिक और धार्मिक समर्पण का प्रतीक होती है, इस बयान के बाद रामलीला में बैठे दर्शको का केंद्र बन गई है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :