अपने पिता और भाई के साथ नदी पार कर रहे युवक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला।

खबरे शेयर करे :

नानकमत्ता। तराई पूर्वी वन प्रभाग के जौलसाल रेंज अंतर्गत मगरमच्छ ने देवहा नदी में युवक पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता और भाई के साथ नदी पार कर खेत से चारा लेने जा रहा था। फिलहाल रात होने के कारण एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया है।घटना के मुताबिक, गुरुवार को बनबसा थाना क्षेत्र के बरकी डांडी कैथुलिया गांव निवासी 16 वर्षीय दलजीत सिंह अपने बड़े भाई गुरदेव सिंह और पिता बलकार सिंह के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। देवहा नदी पार करने के दौरान दलजीत सिंह को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में ले लिया और नदी के गहरे पानी में खींच लिया। इस दौरान पिता और भाई ने दलजीत को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे दलजीत को मगरमच्छ के चंगुल से बचा नहीं पाए।घटना की सूचना घर में मिलते ही चीख पुकार मच गई और परिवार सहित गांव वाले घटनास्थल पहुंच गए। सूचना मिलते ही वन विभाग दक्षिणी जौलासाल, पुलिस और एसडीआरफ की टीम देवहा नदी कैथुलिया के समीप घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ ने युवक को अपने जबड़े में दबोच रखा है। वह पानी के ऊपर आता है और थोड़ी देर बाद फिर पानी के अंदर बैठ जाता है। उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष पंत ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर है। उन्होंने बताया कि नदी नानक सागर डैम से लगी हुई है। संभवत डैम से मगरमच्छ नदी के अंदर आया होगा। युवक को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहे हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :