*”सत्यापन अभियान में खुली पोल”, बांग्लादेशी नागरिक दंपति गिरफ्तार; जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड से लगातार विदेशी लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है जो बिना वीजा के या वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे हैं, बता दें की एक और बड़ी खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आई है जहां पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान बांग्लादेशी नागरिक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि बांग्लादेशी दंपति बेटी का इलाज कराने के नाम पर भारत आया था, लेकिन बांग्लादेश जाने के बजाय हल्द्वानी में अपना ठिकाना बनाकर कारोबार कर रहा था, बता दें की नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने बांग्लादेशी दंपति के खिलाफ धारा 14 विदेशी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है।

वहीं इस मामले में नैनीताल जिले के कप्तान प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें चौकी प्रभारी मंडी भुवन सिंह राणा की टीम भी सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही थी.इसी अभियान के तहत सत्यापन की कार्रवाई के दौरान हल्द्वानी के गौजाजाली विचली क्षेत्र में मुन्नालाल गौयां के मकान में दो संदिग्ध व्यक्ति नारायण विश्वास पुत्र मेघनाद विश्वास निवासी कचुवा, अभय नगर, सिरधौरपुर 7460 जसौर (बांग्लादेश) और उसकी पत्नी गौरी विश्वास के बारे में पूछताछ की गई।

वहीं, पूछताछ से पता चला कि दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं. जो पासपोर्ट और वीजा लेकर भारत आए थे. उनके वीजा की वैधता 28 फरवरी 2024 को खत्म हो गया था. पूछताछ में बांग्लादेशी दंपति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काकोली के उपचार के लिए 10 सितंबर 2023 को हरिदासपुर (पश्चिम बंगाल) से लैंड इमिग्रेशन चेक पोस्ट से मेडिकल वीजा पर भारत में प्रवेश किया था.


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :