*”हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हथिनी की मौत, वन विभाग ने किया ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बीते दिन यानी बुधवार को हल्द्वानी के बेलबाबा के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने हथिनी को टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी, बता दें की अंदरूनी चोट लगने के कारण हथिनी ने बीते बुधवार की शाम को ही दम तोड़ दिया, वहीं इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं इस मामले में डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी ने कहा कि हथिनी के उपचार के लिए रामनगर से वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी. हाथी को जोरशोर से उपचार चल रहा था. डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की. अफसोस है कि उसको बचाया नहीं जा सका, वन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मादा हाथी को बचाने का हर संभव प्रयास किया. मगर उसको घातक अंदरूनी चोट लगी थी. इस कारण उपचार का कोई फायदा नहीं हुआ और हथिनी ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया है।

बता दें की बुधवार की सुबह बेलबाबा के पास हाथियों का झुंड रोड पार कर रहा था, अचानक मादा हाथी पीछे रह गया और जब वह रोड पार करने लगी तो तेज रफ्तार से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर घायल हो गई, काफी इलाज करवाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :