पासपोर्ट वीजा के बिना भारत में रह रही विदेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत की पुलिस ने पाटी थाना क्षेत्र में बगैर वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रही बेलारूस देश की एक महिला को गिरफ्तार किया है। बेलारूस देश की नागरिक एलेना मारचांका जो कि बिना पासपोर्ट और वीजा के चंपावत जनपद की ग्रामसभा चल्थिया में लंबे समय से रह रही थी। पुलिस ने विदेशी महिला को अपने वैध दस्तावेजों की मूल प्रति उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन एलेना मारचांका (Alena Marchanka) के द्वारा अपना मूल पासपोर्ट/वीजा उपलब्ध नहीं कराया गया। जबकि इस प्रकार से देश में किसी भी विदेशी व्यक्ति का निवास किया जाना 14 विदेशी अधिनियम 1946 के प्राविधानों का उल्लंघन करना है उक्त महिला के विरूद्ध थाना पाटी में मु0अ0सं0 25/2024 अन्तर्गत धारा 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत करते हुए महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बेलारूस की महिला पाटी विकासखंड के चल्थिया गांव के वनखंडी आश्रम में रह रही है। उसका वीजा साढ़े तीन साल पहले एक्सपायर हो चुका है। आरोपी महिला के पास वीजा नहीं है। साथ ही पासपोर्ट की अवधि भी दो साल पहले खत्म हो गई थी। पुलिस सत्यापन के बाद जांच में पकड़ में आई विदेशी महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया है कि बेलारूस की महिला पाटी विकासखंड के चल्थिया गांव के वनखंडी आश्रम में रह रही है। उसका वीजा साढ़े तीन साल पहले एक्सपायर हो चुका है। आरोपी महिला के पास वीजा ही नहीं है। पासपोर्ट की अवधि भी दो साल पहले खत्म हो गई। थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया है कि बेलारूस की महिला अवैध रूप से पासपोर्ट और वीजा की समयावधि पूरी होने के बाद भी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी। महिला के अनुसार उसने सन्यास लिया है। गाय भी पाली है। साथ ही महिला के खिलाफ किसी अवांछित गतिविधियों की अन्य सूचना नहीं है। सूचना इकाई रीठा साहिब के प्रभारी उप निरीक्षक शिवचंद्र सिंह ने बेलारूस की महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक महिला दो वर्ष से अधिक समय से गांव में निवास कर रही थी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :