ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नैनीताल के हल्द्वानी के बेलबाबा के पास हथिनी को हरियाणा परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। चोटिल हथिनी के पास हाथियों का झुंड इकट्ठा हो गया था। इस तरह के हादसे न केवल वन्यजीवों के लिए खतरनाक होते हैं, बल्कि मानव-जीव संघर्ष को भी बढ़ाते हैं। वन अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। उम्मीद है कि हथिनी की देखभाल के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। यह पूरा मामला तराई केंद्रीय वन विभाग का है डीएफओ यूसी तिवारी ने कहा हथिनी को हरियाणा रोडवेज की बस से टक्कर लगी है सुबह के समय हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक हथिनी रोडवेज की बस के सामने आ गई जिसमे उसको टक्कर लग गई और वह काफी घायल है डीएफओ ने बताया ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, जानकारी यह भी लगी है की हथिनी गर्भवती है लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है।
हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके
खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…

