*”राजधानी में एक साथ 400 लोगों पर मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला???*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में में ऐसा क्या हुआ जो एक साथ 400 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा कर दिया, इतने बड़े एक्शन के पीछे आखिर क्या कारण हो सकता है ये बात आपके भी मन में सवाल बनकर उठ रही होगी, तो आपको बता दें की राजधानी देहरादून के घंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों ने वहां बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जाम लगाया था। अब पुलिस वीडियो फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को बदायूं की एक किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए देहरादून आई थी। उसका यह दोस्त भी बदायूं का ही रहने वाला था। इसकी भनक एक पक्ष को लगी तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो दोनों से पथराव किया गया। जैसे-तैसे मामला देर रात शांत हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग नामजद भी थे।

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को भी हिरासत में लिया है। इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो उन्होंने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों और अन्य लोगों ने घंटाघर पर भी जाम लगा दिया। करीब चार घंटे घंटाघर पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम लगाने वाले करीब 400 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :