बंद बैग में महिला की मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी

खबरे शेयर करे :

किच्छा। बेनी मजार के पास बनी नदी में एक बंद बैग में महिला की मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त करने का प्रयास किया,देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला की हत्या कर शव बैग में ठूंसकर नदी किनारे फेंक गया था। फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड ने जांच शुरू कर दी है। शव पूरी तरह सड गया था।पुलिस ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों दी है जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, निहारिका तोमर, एसपी सिटी मनोज कुमार कात्याल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर आस पास के छेतरकी जॉच पड़ताल की। हत्यारों ने बेरहमी के साथ महिला की हत्या कर शव को बैंग में ठूंसकर रस्सी से बांधकर नदी किनारे फेंक था। जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। कोतवाल सुंदरम शर्मा का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर दिया है साथ ही पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू कर दी है। कहा कि हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :